LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: शेरशाह सूरी मकबरे के तालाब में अचनाक मरीं लाखों की मछलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के सासाराम स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरा परिसर के तालाब में अचानक लाखों रुपए की मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में संवेदक ने पानी में जहर मिलाने की आशंका जताई है।

Sher Shah Suri Tomb
अचानक मरी लाखों की मछलियां - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरा परिसर के तालाब में अचानक लाखों रुपए की मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया है। मरी हुई मछलियों से तालाब और आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तालाब में इसी तरह मछलियां मर चुकी हैं। इस बार तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले संवेदक ने तालाब में जहर डाले जाने की आशंका जताई है।

ठेकेदार को 20 लाख का नुकसान

तालाब में मछली पालन करने वाले मछुआरे ने बताया कि उन्होंने 35 लाख रुपए में इस तालाब का टेंडर लिया था। जिसमें करीब 18 से 20 लाख रुपए की मछलियां मर गई हैं। ऐसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यह तालाब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधीन आता है जो हर साल इसका टेंडर जारी करता है।

Diarch GO

 गंदगी बनी मौत की वजह

संवेदक का कहना है कि पहले इस तालाब में नहर के जरिए ताजा पानी आता था और गंदा पानी बाहर निकल जाता था। लेकिन पिछले कई वर्षों से पानी का इनलेट और आउटलेट सिस्टम पूरी तरह बंद पड़ा है। ऐसे में तालाब में गंदगी जमा हो गई, जिससे भी मछलियों के मरने की आशंका है। ठेकेदार का कहना है कि प्रशासन ने इस सिस्टम को चालू कराने की ओर कोई कदम नहीं उठाया।

जांच की मांग

संवेदक ने आशंका जताई है कि तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारा गया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि तालाब की नियमित सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और मकबरे की ऐतिहासिक विरासत भी सुरक्षित रह सके।

NSIT
Nsmch