LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Fair Accident: डिज्नीलैंड में झूला टूटा, मेले में मची चीख-पुकार, कई लोग अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत

Bihar Fair Accident:पायलट बाबा आश्रम के पास लगे डिज्नी लैंड मेले में एक झूला अचानक टूट गया। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।...

Several Injured After Ride Collapses at Sasaram Fair
झूला टूटने से लोगों में दहशत- फोटो : reporter

Bihar Fair Accident: सासाराम में शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पायलट बाबा आश्रम के पास लगे डिज्नी लैंड मेले में एक झूला अचानक टूट गया। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। झूला टूटने से उसमें बैठे कई लोग नीचे गिर पड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां इन दिनों डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला तेज गति से चल रहा था, तभी अचानक उसका एक हिस्सा टूट गया और उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Diarch GO

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल में जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें 10 वर्षीय धीरज कुमार, 32 वर्षीय श्वेता सिंह और सीमा देवी शामिल हैं। इसके अलावा मेले में मौजूद कई अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय झूले के आसपास काफी भीड़ थी। झूला टूटने के बाद वहां मौजूद लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। बच्चों और महिलाओं में खासा डर देखा गया।

घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झूला तकनीकी खराबी के कारण टूटा या सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई थी।

NSIT
Nsmch

इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट- रंजन सिंह