LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : रोहतास में IAS डॉ. नेहा कुमारी की मानवीय पहल, मृतक वार्ड सदस्य के परिवार के लिए कलेक्ट्रेट में रखवाया 'सहयोग बॉक्स', सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

Bihar News : सासाराम की SDM डॉ नेहा कुमारी की मानवीय पहल देखने को मिली है. उन्होंने मृतक के परिजनों की मदद के लिए सहयोग बॉक्स लगाया है. जिसके लिए उनकी सराहना की जा रही है.......पढ़िए आगे

Bihar News : रोहतास में IAS डॉ. नेहा कुमारी की मानवीय पहल, म
SDM की मानवीय पहल- फोटो : SONU

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले में तैनात तेजतर्रार महिला आईएएस अधिकारी और सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी इन दिनों अपनी संवेदनशीलता को लेकर सुर्खियों में हैं। एक गरीब वार्ड सदस्य की असमयिक मृत्यु के बाद उसके पीड़ित परिवार की मदद के लिए उन्होंने जो कदम उठाया है, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। डॉ. नेहा ने न केवल आधी रात को मौके पर पहुँचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया, बल्कि परिवार के आर्थिक संबल के लिए एक अनोखी मुहिम भी शुरू की है।

आधी रात को एक्शन और अधिकारियों को फटकार

दरअसल, पिछले दिनों बिजली के करंट की चपेट में आने से वार्ड सदस्य सतानंद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी रात के अंधेरे में ही मौके पर पहुँच गईं। वहां बिजली विभाग की लापरवाही देख उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके इस कड़े रुख से जहां विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को त्वरित न्याय का भरोसा मिला।

अनुमंडल कार्यालय में बना 'सहयोग बॉक्स'

केवल प्रशासनिक सख्ती तक सीमित न रहते हुए, एसडीएम ने सतानंद तिवारी के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में एक 'सहयोग बॉक्स' (Donation Box) स्थापित करवाया है। डॉ. नेहा ने स्वयं पहल करते हुए लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से पीड़ित परिवार की मदद करना चाहता है, वह इस बॉक्स में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान राशि डाल सकता है।

आम जनता से की भावुक अपील

एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि "इच्छा शक्ति अनुसार जितने भी लोग अनुमंडल कार्यालय आते हैं या इस खबर को देख रहे हैं, वे इस पीड़ित परिवार के लिए अपना सहयोग दे सकते हैं।" उनकी इस अपील का असर भी दिख रहा है और कार्यालय आने वाले लोग स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। प्रशासन के इस मानवीय चेहरे ने जनता और सिस्टम के बीच की दूरी को कम करने का काम किया है।

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया पर छाईं 'लेडी सिंघम'

डॉ. नेहा कुमारी की इस पहल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें एक संवेदनशील अधिकारी बताते हुए उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि अगर हर अधिकारी इसी तरह की इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता दिखाए, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान और भी सरल हो जाएगा। रोहतास के गलियारों में अब लोग उन्हें 'जनता की अधिकारी' कहकर पुकार रहे हैं।

सोनू सिंह की रिपोर्ट