LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Saharsa News: सहरसा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Saharsa News:खेलते समय दो बच्चे पानी से भरे तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Saharsa  Tragic accident
तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत- फोटो : Reporter

Saharsa  News: सहरसा जिले में बुधवार की रात हुई एक दुखद घटना से इलाके के लोग मर्माहत हैं।  सोनवर्षा प्रखंड के काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड नंबर 10 में खेलते समय दो बच्चे पानी से भरे तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

खेत घूमने गए किसानों ने जब बच्चों के शव पानी में देखे, तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।मृतकों की पहचान असनही निवासी खुशबू कुमारी (अनिल मुखिया की बेटी) और अभिषेक कुमार (सचिन मुखिया का बेटा) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया।थानाध्यक्ष विक्की रविदास और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया।

इस घटना से पीड़ित परिवारों में मातम छा गया है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर