LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

झोली में दो जिंदा 'कोबरा' लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सांप के डसने के बाद इलाज कराने का अनोखा अंदाज

सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजपुर का एक युवक अपनी झोली में दो विशालकाय जिंदा 'कोबरा' लेकर इलाज कराने पहुंच गया। तीन जगह डसे जाने के बावजूद यह 'स्नेक स्नेचर' बिना किसी डर के जहरीले नागों के साथ अस्पताल के इमरजेंसी में घुस गया।

झोली में दो जिंदा 'कोबरा' लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सांप के

Sasaram - रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी झोली में दो विशालकाय जिंदा कोबरा सांप लेकर इलाज कराने पहुंच गया। 

राजपुर निवासी गौतम कुमार को इन जहरीले नागों ने उस वक्त डस लिया जब वह उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा था। सांप ने गौतम की कलाई पर तीन जगहों पर दांत गड़ा दिए, जिसके बाद वह बिना डरे दोनों सांपों को झोले में बंद कर सीधे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में जा पहुंचा।

अस्पताल में फैला खौफ, मरीज और तीमारदार सहमे 

जैसे ही लोगों को पता चला कि गौतम के पास मौजूद झोले में दो जहरीले कोबरा हैं, अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, गौतम को इसका कोई खौफ नहीं था। डॉक्टरों ने भी जब यह नजारा देखा तो वे दंग रह गए। आनन-फानन में गौतम का इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उसकी हालत स्थिर हुई, तो वह उन्हीं दोनों सांपों को साथ लेकर वापस जंगल की ओर निकल गया।

10 दिन पहले भी डसा था, जुनून अब भी बरकरार 

NSIT
Nsmch

हैरानी की बात यह है कि गौतम एक 'स्नेक स्नेचर' (सांप पकड़ने वाला) है और महज 10 दिन पहले भी उसे एक विषैले सांप ने डसा था। गौतम के मुताबिक, सांप पकड़ना उसका शौक है और इलाके में कहीं भी सांप निकलने पर लोग उसे ही फोन करते हैं। 

वह सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ देता है। गौतम का कहना है कि उसे अब तक कई बार सांप डस चुके हैं, लेकिन हर बार वह इलाज कराकर फिर से अपने इसी खतरनाक शौक को पूरा करने निकल पड़ता है।

रिपोर्ट: रंजन कुमार