सासाराम में भीषण आग का तांडव: 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को लाखों का नुकसान

बिहार के सासाराम (करगहर) में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। 100 बीघा से अधिक की फसल जलकर राख, किसानों में हाहाकार। पढ़ें पूरी खबर।

सासाराम में भीषण आग का तांडव: 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Patna - : जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बसडीहा गाँव में शनिवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज गर्म हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और करीब 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जल गई। 

लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान


Diarch GO

आग लगने की इस घटना से इलाके के किसानों में कोहराम मच गया है। स्थानीय किसान उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की गेहूं की फसल और डंठल जलकर बर्बाद हो गए हैं। खेतों में खड़ी सुनहरी फसल को अपनी आंखों के सामने राख होते देख कई किसानों की कमर टूट गई है।

दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू


NSIT
Nsmch

आग की लपटें इतनी ऊँची थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल

वर्तमान में चल रही तेज पछुआ हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें। पीड़ित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक झटके से उबर सकें। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार