LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

गुंडाराज! शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर राजद नेता ने की BEO की बेरहमी से पिटाई, रंगदारी न देने पर दी जान से मारने की धमकी

बिहार के सासाराम में कोचस के प्रभारी BEO अरविंद कुमार पर राजद कार्यकर्ता राजू यादव ने जानलेवा हमला किया। 50 हजार की रंगदारी और विभागीय विवाद को लेकर हुई मारपीट।

गुंडाराज! शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर राजद नेता ने की BE

Sasaram - : बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोचस के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अरविंद कुमार के साथ उनके ही कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप स्थानीय राजद कार्यकर्ता राजू यादव और उनके साथियों पर लगा है। घायल अधिकारी को इलाज के लिए आनन-फानन में कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

रंगदारी न देने पर बरपाया कहर

पीड़ित प्रभारी BEO अरविंद कुमार ने बताया कि राजद कार्यकर्ता राजू यादव पिछले काफी समय से उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। बीती शाम भी फोन पर उसे धमकी दी गई थी, जिसे अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया। आज जब वे अपने चेंबर में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी राजू यादव अपने 5-6 साथियों के साथ दफ्तर में घुसा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अधिकारी के अनुसार, पैसे देने से मना करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया।

मेडिकल लीव और विभागीय विवाद का मामला

बताया जा रहा है कि इस विवाद के पीछे एक विभागीय कारण भी है। आरोपी राजू यादव का भाई दिनेश यादव, मध्य विद्यालय बलथरी में हेडमास्टर है। उनके मेडिकल लीव (चिकित्सा अवकाश) को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में राजू यादव ने अधिकारी को निशाना बनाया। प्रभारी BEO ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चैन और अंगूठी छीन ली और सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिया।

सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस की कार्रवाई

घटना के समय दफ्तर में कई शिक्षक भी मौजूद थे, जो इस हिंसक मंजर के गवाह बने। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उन पर पिस्टल भी तानी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोचस थाना को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश और तनाव व्याप्त है।

NSIT
Nsmch

अधिकारी का बयान

"राजू यादव और उसके साथियों ने दफ्तर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की। वे पिछले कई दिनों से रंगदारी मांग रहे थे। जब मैंने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने लोहे की रॉड से हमला किया, सरकारी कागज फाड़ दिए और मेरी चैन छीन ली। यह सरासर गुंडागर्दी है।"

— अरविंद कुमार, प्रभारी BEO, कोचस (रोहतास)

रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम (रोहतास)।