आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पेश की मानवता की मिशाल, सीपीआर देकर बचाई यात्री जान

Bihar News : आज के इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी में किसी को मुशीबत में देखकर भी लोग चलते बनते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे है जो मानवता की मिशाल पेश कर जाते है। डेहरी में एक आरपीएफ इंस्पेंक्टर की वजह से एक रेल यात्री की जान बच गई...

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पेश की मानवता की मिशाल, सीपीआर देकर बचा

Sasaram : जिले में एक आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए एक यात्री की जान बचाई है। घटना जिले की डेहरी रेलवे स्टेशन की है। जहां आरपीएफ के इंस्पेक्टर रामविलास राम के तत्परता से यात्री की जान बच गई। 


मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी में ट्रेन के जनरल कोच से उतरते ही शौकत अली नामक एक यात्री बेहोश हो गया। इसी दौरान ऑन ड्यूटी RPF के इंस्पेक्टर रामविलास राम की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत यात्री को सीधा लेटाया और उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। उसके सीने को जोर जोर से दबाया तथा मुंह से सांस भी देना शुरू कर दिया। जिस कारण उसकी जान में जान आ गई। 

Diarch GO


घटना का शिकार यात्री 50 वर्षीय शौकत अंसारी झारखंड के गढ़वा जिला के करौंदी गांव का रहने वाला बताया गया है। उसकी सांस वापस आने के बाद आरपीएफ ने उसे डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा। 


आरपीएफ के इंस्पेक्टर रामविलास राम के इस पहल की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर खुरदा रोड से गढ़वा रोड जाने वाली ट्रेन संख्या 12801 अप के जनरल कोच से डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर यह यात्री उतरा और अचानक अटैक आने से बेहोश हो गया। लेकिन RPF के इस अधिकारी के मुस्तैदी ने उसकी जान बचा ली।

NSIT
Nsmch


रंजन कुमार रिपोर्ट