LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

रोहतास में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का खुलासा : शादी के बाद जेवर और नकदी समेटकर भाग रही दुल्हन फर्जी मां-बहन संग गिरफ्तार

रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ-साथ उसके फर्जी रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है......

रोहतास में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का खुलासा : शादी के बाद जेव
रोहतास में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का खुलासा- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram  : रोहतास जिले की डालमियानगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरप्रांतीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेहरी रेलवे स्टेशन से लुटेरी दुल्हन, उसकी फर्जी मां-बहन और एक बिचौलिये सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह शादी रचाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की फिराक में था।


मध्य प्रदेश से शादी करने आया था परिवार, पिता की सूचना पर हुई कार्रवाई

घटना के संदर्भ में डेहरी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (DSP) सत्यकाम ने बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कालू लाल ने रोहतास पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा शादी करने बिहार के रोहतास आया हुआ है। लेकिन शादी संपन्न होते ही दुल्हन और उसके गिरोह के सदस्य अचानक सामान समेटकर भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और स्टेशन पर घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा।


फर्जी रिश्तेदार और बिचौलिया भी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • लुटेरी दुल्हन: रूबी उर्फ अनीशा कुमारी (पिता- उपेंद्र माली, निवासी- महरौत, थाना- दिनारा, रोहतास)
  • नकली मां: अनीता देवी (निवासी- सासाराम, रोहतास)
  • नकली बहन: गीता देवी (निवासी- बारूण, औरंगाबाद)
  • बिचौलिया (दलाल): राजू राठौड़ (निवासी- रतलाम, मध्य प्रदेश)

पुलिस के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर गिरोह के दो अन्य धंधेबाज फरार होने में सफल रहे, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


1.40 लाख नकदी और गहने लेकर भागने की थी योजना

NSIT
Nsmch

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने शादी के नाम पर पीड़ित पक्ष से अब तक 1 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। इसके अलावा विवाह के दौरान दुल्हन को उपहार स्वरूप दिए गए सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी हड़प कर यह गिरोह ट्रेन पकड़कर रफूचक्कर होने वाला था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनकी योजना विफल हो गई।


DSP सत्यकाम ने दी जानकारी

डेहरी डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि पुलिस की त्वरित तत्परता के कारण गिरोह का समय रहते पर्दाफाश हो सका और सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस गिरोह ने पूर्व में अन्य किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

रंजन की रिपोर्ट