LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Road Accident In Bihar: ससुराल से लौट रहे दो साढू की मौत, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: सासाराम में सड़क हादसे में 2 साढू की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ससुराल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में दो की मौत- फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के रोहतास में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मामला इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार के पास का है। जहां एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साढू थे। मृतक मिथिलेश यादव औरंगाबाद जिला के बारुण थाना के रेरिया के रहने वाले थे। जबकि सुमित यादव राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज के निवासी थे।

दोनों अपने ससुराल तिलौथू से डेहरी ऑन सोन आ रहे थे। बताया जाता है कि मृतक मिथिलेश यादव कार ड्राइवर थे। जो डेहरी में किराए के मकान लेकर रहते थे। बीते रात दोनों साढू अपने ससुराल से खाना-पीना खाकर निकले थे। लेकिन इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट से आगे बढ़ने पर भेड़ि बिगहा के पास किसी वहां से टक्कर हो गई। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि किसी स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। क्योंकि मौके पर जो वाहन के पार्ट्स गिरे हुए हैं, वह संभवत: स्कॉर्पियो गाड़ी का बताया जाता है।

पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। एक ही साथ दो साढू की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक मनीष यादव 30 वर्ष के थे जबकि सुमित यादव की उम्र मात्र 32 वर्ष थी।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट