LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Child Trafficking - 9 से 13 साल के बच्चों को चूड़ी फैक्ट्री में काम कराने के लिए जा रहे थे, रेल पुलिस ने किया रेस्क्यू

Child Trafficking - रेल पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। रेल पुलिस ने छह बच्चों को रेस्क्यू किया है। इन्हें चूड़ी फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था।

Child Trafficking -  9 से 13 साल के बच्चों को चूड़ी फैक्ट्री

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के साथ मिलकर 8 बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। यह सभी गया जिला के अलग-अलग गांवो के रहने वाले हैं। इन बच्चों को महाराष्ट्र में नासिक के चूड़ी फैक्ट्री में काम करने के लिए दो तस्कर ले जा रहे थे।

दो को किया गिरफ्तार

इन बच्चों को ले जा रहे तस्कर सोनू कुमार तथा महादेव यादव को गिरफ्तार किया गया है। जो गया जिला के ही रहने वाला है। इन लोगों ने बताया है कि चूड़ी फैक्ट्री में काम करने के लिए प्रति बाल मजदूर 10 हजार रुपए देने के वादा के साथ इन बच्चों को ले जाया जा रहा था।

बच्चों की उम्र ज्यादातर 9 से 13 साल तक का है । सासाराम के आरपीएफ के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 12321 अप मुंबई मेल ट्रेन से प्लेटफार्म संख्या- 2 पर इन बच्चों को मुक्त कराया गया।

Report - ranjan kumar