LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar politics - राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरने की नहीं मिल रही इजाजत, जिला प्रशासन पर सरकार के इशारों पर काम करने का लगा आरोप

Bihar politics - सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन राहुल गांधी की सभा एवं हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन नहीं दे रही है।

Bihar politics - राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरने की नहीं
जिला प्राशासन पर भड़के सुधाकर सिंह- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram --  खबर सासाराम से है। जहां कल से राहुल गांधी का सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में इस यात्रा के सासाराम के कार्यक्रम के कन्वेनर बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने रोहतास जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन शहरी क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा एवं हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन नहीं दे रही है। जिस कारण जिला मुख्यालय में राहुल गांधी के कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो सकी है। 

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है और चाहती है कि जिला मुख्यालय में राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज देर शाम तक जिला मुख्यालय में राहुल गांधी की पदयात्रा की परमिशन अगर जिला प्रशासन नहीं देती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी बिना परमिशन के ही सासाराम जिला मुख्यालय में सड़कों पर उतरेंगे। 

बता दें कि एसपी जैन कॉलेज परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। जहां राहुल गांधी को उतरना है। वहां से वाहन के द्वारा उन्हें डिहरी ऑन सोन के सुअरा में सभा करनी है और इसके बाद डेहरी से ही औरंगाबाद की तरफ निकल जाना है। ऐसे में जिला मुख्यालय में फिलहाल उनके कार्यक्रम होता नहीं दिख रहा है। 

जिस पर बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कड़ी टिप्पणी की है तथा जिला प्रशासन के संबंध में कहा है कि जिला प्रशासन गुंडागर्दी पर उधर आई है। चुकी ये प्रदर्शन इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन है। इसलिए वह जानबूझकर कार्यक्रम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट – रंजन कुमार