LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics - राहुल गांधी फिर आंएगे बिहार, जगह भी हुआ तय, पार्टी ने शुरू की तैयारी

Bihar Politics - लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी अगले महीने फिर बिहार के दौरे पर होंगे। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए बिहार कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

Bihar Politics -  राहुल गांधी फिर आंएगे बिहार, जगह भी हुआ तय

Patna - बिहार में जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहा है, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। इनमें कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। जहां राहुल गांधी पिछली बार पटना में बिहार बंद का हिस्सा बने थे। वहीं इस बार वह रोहतास जिले के दौरे पर आ रहे हैं। 

10 अगस्त को बिहार दौरा

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आगामी 10 अगस्त को बिहार आएंगे। उनके  बिहार दौरे को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी  है। रोहतास में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राहुल गांधी के दौरे के बारे में कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम की तारीख तय नहीं होने की बात कही है. 

Diarch GO

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की चुनावी यात्राएं जारी हैं। राहुल गांधी 10 अगस्त को रोहतास आ सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कार्यक्रम की तिथि तय होगी, प्रेस को सूचित किया जाएगा।

बिहार सरकार पर भाजपा ने कब्जा किया'

बिहार में बढ़ते अपराध पर राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जदयू समर्थित सरकार पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। उनके अनुसार, इसके कारण सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और लूट आम बात हो गई है। सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी फोन पर धमकियां मिल रही हैं। राजेश कुमार ने दावा किया कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और सरकार विफल हो चुकी है।

राहुल गांधी   से पहले पीएम मोदी  ने किया रोहतास का दौरा

राहुल गांधी का रोहतास दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रोहतास समेत बिहार के अन्य जिलों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य को करोड़ों की परियोजनाएं दीं। 

रोहतास में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राहुल गांधी के दौरे के बारे में कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक न तो तारीखें तय हुई हैं और न ही कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार है। वे संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आए थे। इस दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी विस्तार से बात हुई।