LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Vote Adhikar Yatra:सासाराम से राहुल गांधी की हुंकार, ‘बीजेपी कर रही है चुनावों की डकैती, बिहार में भी वोट चोरी की साजिश

Vote Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो चुकी है और इसी मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला।

Rahul Gandhi
सासाराम से राहुल गांधी की हुंकार- फोटो : reporter

Vote Adhikar Yatra:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा अब और चढ़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा की धमाकेदार शुरुआत सासाराम से हो चुकी है।  सभा को संबोधित करते हुएलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “बीजेपी अब लोकतंत्र को नहीं, बल्कि चुनावों की डकैती को आधार बनाकर सत्ता में बनी हुई है। लोकसभा हो या विधानसभा, बीजेपी वोट चोरी करके जीत हासिल कर रही है। बिहार में भी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के जरिए यही साजिश की जा रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह लड़ाई वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।”

राहुल गांधी ने बिहार की जनता के सामने महाराष्ट्र और कर्नाटक का ताजा उदाहरण रखा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के महज चार महीने बाद जब विधानसभा चुनाव हुए, तो वोटर लिस्ट में जादुई ढंग से 1 करोड़ नए वोटर जुड़ गए। इन नए वोटरों के जरिए बीजेपी ने सत्ता हथिया ली। यही धोखाधड़ी बिहार में भी की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की एक विधानसभा में हमने जांच की तो पाया कि करीब 1 लाख वोट चोरी किए गए। और नतीजा यह रहा कि वह सीट बीजेपी जीत गई। यह सीधा लोकतंत्र पर हमला है।

राहुल गांधी ने जनता को भरोसा दिलाया कि महागठबंधन ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा। “यह बिहार है, यहां के लोग वोट के अधिकार की ताकत जानते हैं। अगर लोकतंत्र पर हमला होगा, तो सबसे पहले बिहार की जनता उसके खिलाफ खड़ी होगी। हम वोट चोरी को रोकेंगे और जनता का अधिकार वापस लाकर रहेंगे।”

NSIT
Nsmch

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा अब और चढ़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा की धमाकेदार शुरुआत सासाराम से हो चुकी है। इस यात्रा को लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, भूपेश बघेल, मुकेश सहनी और अन्य नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सबसे पहले चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “यह आपके वोट की साधारण चोरी नहीं, बल्कि सीधी डकैती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं। लेकिन यह बिहार है, जहां चूना खैनी के साथ रगड़ा जाता है। बिहारी गरीब जरूर हैं, लेकिन यहां का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। हम किसी कीमत पर बेइमानी नहीं होने देंगे।”