LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : इस दिन बिहार दौरे पर आ सकते हैं राहुल गाँधी, तैयारियों में जुटी पार्टी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बिहार दौरे का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में राहुल गाँधी एक बार फिर बिहार आ सकते हैं......जानिए कब

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : इस दिन बिहार दौरे पर आ सकते
बिहार आयेंगे राहुल गाँधी - फोटो : RANJAN

SASARAM : बिहार में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे हैं। जिसकी वजह से बिहार में सियासी हलचलें अभी से तेज़ हो चुकी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की चुनावी यात्राएं प्रदेश भर में जारी हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतास समेत बिहार के अन्य जिलों में दौरे कर कई योजनाओं की सौगात दी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बीते महीनों में कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। 

राहुल के आने की संभावना

अब एक बार फिर राहुल गांधी की रोहतास जिले में चुनावी यात्रा की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 10 अगस्त को रोहतास आ सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी – प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी की संभावित यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल कार्यक्रम की तैयारी जारी है, लेकिन अभी तक न तो तारीख तय हुई है और न ही अंतिम रूपरेखा। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी विस्तार से बात हुई। अगर तिथि तय होती है तो मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।

भाजपा ने जदयू समर्थित सरकार पर कर लिया है कब्जा – कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर राजेश कुमार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू समर्थित सरकार पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है, जिसके चलते सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और लूटपाट जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। यहां तक कि सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री तक को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट