LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar politics - जनता तय करेगी कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री, राहुल गांधी के बिहार दौरे की तैयारी में जुटे कृष्णा अल्लवारू का बड़ा बयान

Bihar politics - राहुल गांधी के सासाराम दौरे को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस की पूरी टीम जुट गई है। इसी दौरान बिहार चुनाव को लेकर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने बड़ा बयान दिया है।

Bihar politics - जनता तय करेगी कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री

Sasaram - खबर सासाराम से है। आज सासाराम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा है कि बिहार का अगला सीएम जनता तय करेगी। क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार यहां के जनता को है। 

साथ ही यहां के एमएलए को है, और आने वाले चुनाव में यहां के जनता तथा जो विधायक होंगे, वही तय करेंगे, की बिहार में अगला सीएम कौन होगा? उनसे यह पूछने पर की सीएम का चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब को टालते हुए कहा कि यह सवाल आप बिहार की जनता से पूछिए। आपको जनता जवाब देगी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? 

कृष्णा  अल्लावरु आज सासाराम पहुंचे, क्योंकि 17 अगस्त से राहुल गांधी का बिहार दौरा सासाराम से ही शुरू होने वाली है। जिसकी तैयारी को लेकर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया तथा राहुल गांधी के दौरा की तैयारी की समीक्षा की। 

NSIT
Nsmch

वोट को मजबूत करने निकले राहुल गांधी 

इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं। वह भारत के संविधान और भारत के मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार और भारत की भविष्य को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। वह जनता की अदालत में पहुंचेंगे तथा लोगों को बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है, तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा। 

Report - ranjan kumar