LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Crime - बाइक चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग सहित नौ शातिर चोर गिरफ्तार, 8 बाइक भी जब्त

Bihar Crime - नाबालिग बच्चे भी अब बाइक चोरी का काम कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे तीन बच्चों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही उनके गिरोह के छह दूसरे साथी भी पकड़े गए हैं।

Bihar Crime - बाइक चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नौ बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर रोहतास जिला से है। नौहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 9 अपराधियों को पकड़ा गया है। वही पकड़े गए अपराधी में तीन नाबालिक भी है। जिसे विधि विरुद्ध निरोध किया गया है। 

बता दें कि दो दिन पूर्व चुटिया थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई थी। जिस बाइक को कैमूर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुदरा से बरामद किया था। इसके बाद तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया। जिसकी निशानदेही पर जब छापामारी की गई तो नौहट्टा थाना क्षेत्र से पवन कुमार, रवि कुमार, श्रीकांत कुमार को पकड़ा गया। वही रोहतास थाना क्षेत्र से प्रिंस चंदेश्वर शर्मा तथा शुभम कुमार को पकड़ा गया। कैमूर जिला के चैनपुर से सुजीत यादव, मोहनिया से आदित्य कुमार एवं चांद के बड़हिया गांव से उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। 

साथ ही चोरी के 8 बाइक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 10 एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किया है। जप्त किए गए मोबाइल की जांच की जा रही है। इस पूरे कार्रवाई में नौहट्टा थाना के अलावा चुटिया तथा रोहतास थाना की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहींं पकड़े गए अपराधियों के निशानदेही पर रोहतास थाना क्षेत्र से चार बाइक, नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक, कैमूर जिला के मोहनिया से एक तथा कुदरा थाना क्षेत्र से एक बाइक बरामद हुआ है।

Report - ranjan kumar