LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar vidhansabha Chunav 2025 :भारत-पाक सीजफायर के बाद इस दिन बिहार आयेंगे पीएम मोदी, रोहतास के विक्रमगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित

Bihar vidhansabha Chunav 2025 : भारत पाक सीजफायर के बाद पहली बार पीएम मोदी बिहार दौरे पर आयेंगे. रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना हैं.....पढ़िए आगे

Bihar vidhansabha Chunav 2025 :भारत-पाक सीजफायर के बाद इस दि
पीएम मोदी आयेंगे बिहार - फोटो : RANJAN

SASARAM : भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर पर बनी सहमति के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रार्थना एवं अमेरिका के अनुरोध पर सीजफायर हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व का पूरी दुनिया लोहा मानती है और वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार की धरती से हीं उन्होंने कहा था कि आतंकियों को हम ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। यह मोदी एवं नए भारत की ताकत है कि हमारे सैनिक रात के 1:30 बजे पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक-एक आतंकी को मार देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध पर फिलहाल विराम लगा है अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को नहीं सौंपता है तो हो सकता है एक बार फिर युद्ध की शुरुआत हो।

बिक्रमगंज में होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज आने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने शाहाबाद की धरती पर आने की इच्छा जताई है और शाहाबाद के बीचो-बीच पड़ने वाले बिक्रमगंज में आने का अंतिम फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री 25 से 30 मई के बीच बिक्रमगंज आएंगे और आने वाले चार से पांच दिनों के अंदर तय तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। 

कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लगातार हम लोग जनता के बीच रहेंगे। रैली में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे और आरा, बक्सर, भोजपूर, कैमूर, सासाराम एवं औरंगाबाद से भी लोग विक्रमगंज आएंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर स्ट्राइक के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शाहाबाद की धरती पर पहला कार्यक्रम होने वाला है। आतंकवादियों के सफाए के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगे और कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के सासाराम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें तैयार रहने का मंत्र दिया। साथ हीं कहा कि हमारे लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट