LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

PM Modi in Bihar: खुली जीप में सवार होकर विक्रमगंज में जनसभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

बिहार को हजारों करोड़ रुपए की परियोजना की सौगात देने पीएम मोदी की जनसभा सासाराम के विक्रमगंज में है. इसमें वे खुली जीप में सवार होकर सीएम नीतीश के साथ आये.

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar- फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोहतास के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. वे पटना से हेलीकॉप्टर से रोहतास के लिए रवाना हुए. बाद में सभास्थल में एक खुली जीप में सवार होकर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे. उनके आगमन पर बड़ी संख्या में मौजदू लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया. उनके लिए जोरदार नारे लगाए. पीएम मोदी बिहारवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे।

पीएम देंगे 48500 करोड़ की सौगात 

प्रधानमंत्री इस दौरे में राज्य को 48,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें कई परियोजनाओं का शिलान्यास और कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बिक्रमगंज में 444 एकड़ क्षेत्रफल में विशाल और आकर्षक पंडाल व मंच तैयार किया गया है। जहां से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, उनके स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से कोलकाता और पटना से फूल मंगवाए गए हैं। गुरुवार को मालाकारों ने पुष्पमालाओं का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा दिया था।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं निगरानी कर रहे हैं। कुल 250 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 10 एसपी, 50 डीएसपी, और 1000 से अधिक इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर सहित 5000 से ज्यादा जवान और अधिकारी तैनात हैं। सभा स्थल पर एक अस्थायी थाना, 10 अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

प्रधानमंत्री मोदी आज पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क, गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड सड़क (लागत: ₹249 करोड़), सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, सोननगर-मुहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाइन, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण, कजरट नवाडीह से सोननगर तक तीसरी रेल लाइन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

NSIT
Nsmch

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

वहीं पीएम मोदी नवीनगर में फेज-2 के तहत 800 मेगावाट की तीन बिजली इकाइयां, एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा नदी पर पुल, रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच-119डी (लागत: ₹1083 करोड़), हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल वाला रेलवे प्लेटफॉर्म, एनएच-119ए पर पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन में बदला जाएगा, एनएच-319बी पर वाराणसी-रांची-कोलकाता मार्ग को छह लेन किया जाएगा इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।