LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

'अपना वचन पूरा करने के बाद बिहार की धरती पर आया हूं'... पीएम मोदी ने सासाराम में प्रभु श्रीराम की नीति याद कर कहा- 'दुश्मन' को मिली कल्पना से भी बड़ी सजा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को बताते हुए पीएम मोदी ने सासाराम में कहा कि वे पिछले बिहार दौरे में आंतक के खिलाफ जो वादा किये थे उसे पूरा कर के बिहार आये हैं.

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar- फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछली बार बिहार आये थे और आतंक के खिलाफ जो वादा किया था उसे पूरा किया हूँ. अपना वचन पूरा करने के बाद बिहार की धरती पर आया हूं. आंतक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया हूँ. उन्होंने कहा कि अब नया भारत दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देता है. सासाराम के वीर जवान मोहम्मद इम्तियाज को याद करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दिखी है.  आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींच कर कुचलने का काम करेगा. 


उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है... ये पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी! जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे... हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना विचार पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था... हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।

Diarch GO


उन्होंने कहा कि अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।


इसके पहले उन्होंने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

NSIT
Nsmch