LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: एक झटका और खत्म हो गई ज़िंदगी! बिना लक्षण, बिना चेतावनी, आखिर कैसे हुई युवक की अचानक मौत?

Bihar News: उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक की सांसें थम चुकी थीं।..

One blow and life is over Without symptoms
एक झटका और खत्म हो गई ज़िंदगी! - फोटो : reporter

Bihar News: उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक की सांसें थम चुकी थीं। चश्मदीदों के अनुसार, युवक पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में वह अचेत होकर गिर पड़ा। तुरंत स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रोहतास जिले के सासाराम से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा कोच गाँव के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पांडे (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गाँव का निवासी था।

गुरुवार सुबह जब राकेश जॉगिंग के लिए निकला, तो अचानक मैदान में गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसे जीवित समझकर आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जाँच और प्रारंभिक जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम सदर के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुँचे और परिजनों से बातचीत की। शिवसागर के थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, राकेश की तबीयत कल से कुछ खराब थी। इसके बावजूद वह आज सुबह वॉक के लिए निकला और कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर मिली।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी किसी तरह के जख्म के निशान नहीं हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने  के कारण हुई होगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार