LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

एमपी का बैंक लूटेरा डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार, लूट के 20 लाख कैश और जेवरात बरामद

Bihar : बिहार के रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेल पुलिस ने मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक लूटेरा को सासाराम के डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इसके पास लूट के कैश बरामद हुआ है....

एमपी का बैंक लूटेरा डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार, लूट के 20 लाख

Bihar : बिहार में ट्रेनों के माध्यम से दूसरे राज्यों से मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी का खेल रोकने को लेकर रेल पुलिस का तलाशी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी स्टेशन से एक बैंक लूटेरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद किया है। 

दरअसल डेहरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग के अंदर का नजारा देखकर रेल पुलिस की आंख फटी की फटी रह गई। बैग से 20 लाख रुपया कैश और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किया।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम 20 वर्षीय कमलेश कुमार बतलाया है। वही रेल पुलिस की सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार कमलेश कुमार ने बताया कि बरामद 20 लाख कैश और सोने के जेवरात मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के बेढना स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से लूटा गया था। जिसमें वह भी शामिल था।

रेल पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साध गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर सौंप दिया है।

NSIT
Nsmch

इस मामले की जानकारी देते हुए रेल मुख्यालय डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि मध्य प्रदेश में बीते दिनों सिंगरौली जिले के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को डेहरी स्टेशन पर सघन जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मामला काफी हाई फ्रोफाइल है जिसकी पहली उपलब्धि बिहार रेल पुलिस की कार्रवाई मे हुई है।

घटना के बाद राज्य के डीजीपी भी पहुंचे थे। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आगे की कार्रवाई मे जुटी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट