LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जन्माष्टमी पर 'मटका फोड़' प्रतियोगिता, आस्था के मंच पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , भजन-कीर्तन में ग्रामीण झूमे

Bihar News:समूचा देश जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रंग में डूबा था, तब यहाँ की धरती पर एक 'अद्भुत' और 'अकल्पनीय' उत्सव का मंचन हो रहा था।

Janmashtami
जन्माष्टमी पर 'मटका फोड़' प्रतियोगिता- फोटो : reporter

Bihar News:समूचा देश जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रंग में डूबा था, तब यहाँ की धरती पर एक 'अद्भुत' और 'अकल्पनीय' उत्सव का मंचन हो रहा था। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया, ऐसा सुना गया। पर इस श्रद्धा के पीछे जो 'भव्य' कार्यक्रम था, वह था मटका फोड़ प्रतियोगिता।खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के आदर्श टोला महद्दीपुर में आयोजन हुआ। 

मुख्य अतिथि के तौर पर महद्दीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमन कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। शायद वे भूल गए कि श्रीकृष्ण के जीवन में मटका फोड़, एकता का नहीं, बल्कि माखन चोरी का प्रतीक था! 

हर साल की तरह, इस साल भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिस गांव में भजन-कीर्तन का माहौल होना चाहिए, वहाँ 'मटका फोड़' के जोश ने भक्ति की गरिमा को शायद किनारे कर दिया। एक ओर, बुजुर्ग और महिलाएं भजन-कीर्तन में लीन थीं, दूसरी ओर युवा पीढ़ी 'मटका फोड़' की प्रतियोगिता में व्यस्त थी। यह दृश्य समाज में एक गहरी खाई को दर्शाता है- जहाँ पुरानी पीढ़ी अपनी परंपराओं से चिपकी हुई है, वहीं नई पीढ़ी उसे 'आधुनिक' और 'रोचक' बनाने की दौड़ में लगी है।

ग्रामीणों ने गर्व से बताया कि यह पर्व वर्षों से इसी तरह मनाया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही मनाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार