LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Sasaram Fire:नेशनल हाइवे पर जूते लदे कंटेनर ट्रक में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Sasaram Fire: जूते से लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के जूते जलकर राख हो गए।

Sasaram Fire
नेशनल हाइवे पर जूते लदे कंटेनर ट्रक में भीषण आग- फोटो : reporter

Sasaram Fire: रोहतास जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जूते से लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के जूते जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

घटना के समय ट्रक के अगले हिस्से में आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। ड्राइवर और खलासी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने और ट्रक से जूते उतारने की भरसक कोशिश की। ग्रामीणों ने कई दर्जन जूतों से भरे कार्टून को कंटेनर ट्रक से नीचे उतारने में सफलता भी पाई, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि ज्यादातर जूते और उनकी पैकिंग जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों ने अपनी तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जल रहा था। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इस घटना से कंटेनर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार