LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Bihar Crime : रोहतास के चंदवा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, एक व्यक्ति की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : रोहतास के चंदवा गाँव में हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : रोहतास के चंदवा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, एक
रोहतास में फायरिंग - फोटो : RANJAN

SASARAM : जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने गांव में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 40 वर्षीय जोखन शाह की सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य घायलों में कमलेश यादव (24 वर्ष, पिता शिवपूजन यादव) तथा अनिल कुमार सिंह (32 वर्ष, पिता नथुनी सिंह) शामिल हैं, जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है।

ग्रामीण के अनुसार अपराधियों ने गांव में प्रवेश करते ही जो सामने आया, उसी पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, ग्रामीणों की बहादुरी से दो अपराधी मौके पर ही दबोच लिए गए और उनकी जमकर पिटाई भी हुई।

सूचना मिलते ही सासाराम सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार और एसडीएम आशुतोष रंजन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट