LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News - दर्दनाक घटना, टीन के एस्बेस्टस लदे ट्रैक्टर के पीछे चल रहे बाइक सवार की गर्दन कटने से मौत

Bihar News - एक दर्दनाक घटना में टीन के एस्बेस्टस से लदे ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया कि एस्बेस्टस से टकराकर युवक की गर्दन कट गई थी।

Bihar News - दर्दनाक घटना, टीन के एस्बेस्टस लदे ट्रैक्टर के
टीन के एस्बेस्टस से कटी युवक की गर्दन- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हिया बाग में एक पेट्रोल पंप के परिसर में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर पर टीन के चदरा का एसबेस्टस लदा हुआ था। उसी एसबेस्टस से ट्रैक्टर के पीछे चल रहे एक बाइक सवार की गर्दन कट गई। 

बताया जाता है कि बाइक सवार भी पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। मृतक अयोध्या राम करगहर थाना क्षेत्र के कुरियारी गांव का रहने वाला था। इस घटना से अयोध्या राम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे साथ ही लोगों ने सासाराम से करगहर की ओर जाने वाली रास्ते को जाम करने की कोशिश की। 

जिसकी सूचना पर एसडीपीओ--2 कुमार वैभव मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बूझकर रास्ता को खाली कराया एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा। मृतक अयोध्या राम मकान पेंटिंग का काम करता था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

report - ranjan kumar