Bihar News : रोहतास में दबंगों ने पहले की पति की हत्या, अब पत्नी पर डाल रहे अवैध संबंध बनाने का दवाब, दर दर की गुहार लगा रही पीड़िता

Bihar News : रोहतास में दबंगों ने पहले पति की हत्या कर दी. इसके बाद अब पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दवाब बना रहे हैं.पीडिता ने पुलिस से अब न्याय की गुहार लगाया है....पढ़िए आगे

Bihar News : रोहतास में दबंगों ने पहले की पति की हत्या, अब प
दबंग का कारनामा- फोटो : social media

SASARAM : रोहतास में दबंगो द्वारा पति की हत्या करने के बाद पीड़िता को जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की धमकी दी जा रही है। डरी सहमी रोहतास के धनेच की रहने वाली रीमा कुमारी अपने बच्चों के साथ भागी भागी फिर रही है। पुलिस के पास भी गई। लेकिन इस महिला को न्याय मिलना तो दूर थानेदार साहब इसकी बात तक सुनने को तैयार नही। पीड़ित महिला का आरोप है कि इलाके के दबंग डब्ल्यू सिंह अपराधी किस्म का आदमी है जो बिजली तार लगाने का गलत धंधा करता है। 

पिछले साल महिला के पति को बहाने से घर से बुलाकर ले गया। फिर उनकी हत्या कर  महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर चुका है। शादी करने का भी दबाव बना कर एक साल से शोषण कर रहा है। थाना जाने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देता है। थाना में FIR दर्ज करने के लिए गयी तो fir नहीं किया गया। थानेदार भी डब्ल्यू सिंह के खिलाफ कुछ सुनना नही चाहता। बहरहाल पूरे मामले से एक बात तो साफ है। 

Diarch GO

सूबे में अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि एक माँ अपनी आबरू बचाने और पति की हत्या के इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है। लेकिन उसकी सुनने वाला फिलहाल कोई नही,ना पुलिस ने प्रशासन।