LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

भोजपुर के गड़हनी बाजार में सरेराह गोलीबारी: सब्जी खरीदने पहुंचे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

आरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गड़हनी बाजार में बदमाशों ने सरेआम एक युवक को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है......

भोजपुर के गड़हनी बाजार में सरेराह गोलीबारी: सब्जी खरीदने पहु
आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली- फोटो : आशीष

Arrah : भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया, जब अपराधियों ने एक युवक को सरेराह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। गोलीबारी की इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके के व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल व्याप्त है।

सब्जी खरीदने पहुंचे सोनू कुमार को बाइक सवारों ने बनाया निशाना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू कुमार सब्जी खरीदने के लिए गड़हनी बाजार पहुंचे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली सोनू कुमार के बाएं कंधे में जा लगी, जिसके बाद वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

गंभीर हालत में आरा के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सोनू कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए भेजा गया। परिजनों ने उन्हें आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान कर रही है।

पैसे के लेन-देन के विवाद में रंजिश की आशंका 

घायल और उनके परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के तहत हमले का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, दो-तीन दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। उस दौरान कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों को पूरी आशंका है कि उसी विवाद की खुन्नस में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मामले की जांच और अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस 

सरेराह गोलीबारी की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए बयान और संदेह के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आशीष की रिपोर्ट