LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime - शादी की नीयत से लड़की को लेकर भागा दो बच्चों का बाप, फिर कर दी हत्या, शव को पहुंचाया घर

Bihar Crime - शादी की नीयत से एक लड़की दो बच्चों का पिता भगाकर ले गया। कुछ महीने बाद पैसे की डिमांड पूरी नहीं होने पर युवती की हत्या कर दी।

Bihar Crime - शादी की नीयत से लड़की को लेकर भागा दो बच्चों क

Dehri  --    बड़ी खबर सासाराम से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक लड़की की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पहले लड़की  की  हत्या की और उसके बाद शव को उसके मां-बाप के घर पहुंचा दिया। वहीं लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

 बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के महेशडीह की रहने वाली रूबी कुमारी को कोईडीही के रहने वाले बजरंगी कुमार राम चार महीना पहले शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया था और फिर अचानक रूबी के शव को लेकर अपने गांव पहुंचा और वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा। जबकि बजरंगी पहले से दो बच्चों का पिता है। 

Diarch GO

उधर इस घटना के बाद  लड़की रूबी के परिजन बजरंगी के घर कोईडीही गांव पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस ने रूबी कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मौके से भाग रहे बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

NSIT
Nsmch

बताया जाता है कि बजरंगी का वर्ष 2017 में ही बेबी देवी से शादी हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद बजरंगी ने अपने गांव के बगल की रूबी कुमारी नामक एक लड़की को लेकर भाग गया था तथा उसे नासरीगंज के खिरियाओं स्थित अपने बहन के घर में रखे हुए था। मृतका रूबी कुमारी की माता श्रद्धा देवी का आरोप है कि दो दिन पहले रूबी ने फोन कर बताया था कि बजरंगी दो लाख रुपए अपने मायके से लाने के लिए दबाव बना रहा है। रूबी अपनी मां से बजरंगी के लिए दो लाख मांग रही थी। लेकिन गरीबी के कारण इतना रुपया देना संभव नहीं था। 

आरोप है कि जब पैसे देने से इनकार किया गया तो बजरंगी ने उसकी पुत्री रूबी की हत्या कर शव को लेकर अपने गांव कोईडीही पहुंच गया। जब उन लोगों को सूचना मिली तो वे लोग भी जब बजरंगी के घर पहुंचे तो बजरंगी वहां से भाग खड़ा हुआ, मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बजरंगी को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उधर बजरंगी की पहली पत्नी बेबी देवी का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें विशेष जानकारी नहीं है। उनके दो बच्चे हैं उसी की देखरेख में वह व्यस्त रहती हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले में के डेहरी के DSP 2 वंदना मिश्रा ने बताया की तिलौथू थाना क्षेत्र में एक लड़की का हत्या हो गई। सूचना सत्यापन किया गया। तथा घटना स्थल पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची तो बजरंगी कुमार के घर के बाहर एक महिला का शव पाया गया। जब तक महिला को पहचान किया गया। फिर इसके बाद FSL टीम को सूचना दी गई। 

इसके बाद FIR दर्ज की गई। डेहरी के डीएसपी 2 बंदना मिश्रा ने बताया कि बजरंगी कुमार मृतिका बेबी कुमारी को साथ लेकर पिछले 4 महीने से लापता थी। ऐसा मामला प्रकाश में आया है। वंदना मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त बजरंगी कुमार को तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह चौक से गिरफ्तार कर ली गई है।

रिपोर्ट - रंजन कुमार