LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

revenue officer died after tilak - तिलक चढ़ने के 24 घंटे बाद ही राजस्व कर्मचारी की एक्सीडेंट में हुई मौत, दो दिन बाद जानेवाली थी बारात

revenue officer died after tilak - तिलक चढ़ने के 24 घंटे बाद ही राजस्व कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी शनिवार को शादी होनेवाली थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

revenue officer died after tilak - तिलक चढ़ने के 24 घंटे बाद
शादी से पहले राजस्व कर्मचारी की मौत- फोटो : NEWS4NATION

Sasaram - खबर रोहतास जिले के संझौली से जुड़ी है। जहां हुए एक दर्दनाक  हादसे में राजस्व कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया कि अभी वह वैशाली जिले में पोस्टेड था और हादसे से एक दिन पहले ही उसका तिलक हुआ था। शनिवार 17 मई को उसकी शादी होनी थी। जिसकी तैयारियां चल रही थी, लेकिन उससे पहले  ही यह हादसा हो गया। मृतक राजस्व कर्मचारी का नाम मनु कुमार बताया गया है। 

शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था  घर

मनु कुमार बघैला थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के निवासी थे। वे वैशाली जिले में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और छुट्टी लेकर अपने गांव तिलक समारोह और शादी की तैयारियों के लिए आए थे।

कैसे हुई घटना

घटना आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर बेरी गांव के पास घटी। बिक्रमगंज से लौट रहे मनु कुमार की बाइक को एक बेकाबू पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। पिकअप में टमाटर लदा हुआ था, उसका टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक से जा रहे मनु की बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मनु को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

गांव में मातम, टूट गया खुशियों का सपना

मनु कुमार के असमय निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बघैला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

शादी की घोड़ी की जगह अर्थी पर निकला

परिजनों ने बताया कि 13 मई को धूमधाम से तिलक हुआ था। सभी रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद घोड़ी पर बारात निकलने की जगह उसकी अर्थी निकलेगी।  अब मंगलसूत्र की जगह चिता सजाई जा रही है।