LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime - ट्रेन और बसों में लूटपाट एवं छीनतई करने वाला गिरोह धराया, लाखों रुपए के गहने भी किए बरामद

Bihar Crime - बिहार में ट्रेन और बसों में लूटपाट और छिनतई करनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से लाखों रुपए के गहने भी जब्त किए गए हैं।

Bihar Crime - ट्रेन और बसों में लूटपाट एवं छीनतई करने वाला ग
लूटपाट करनेवाले गिरोह को किया गिरफ्तार।- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram -  खबर सासाराम से है। रोहतास पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया। तथा चोरी के आभूषण के साथ पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। खासकर ट्रेन तथा बसों में लूटपाट एवं छीनतई करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। इसके पास से एक किलो 453 ग्राम चांदी तथा 45 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। पकड़े गए अपराधियों में तीन अपराधी खगड़िया जिला के महेशखूंट का रहने वाला है। जबकि एक बेगूसराय का रहने वाला है। 

सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस स्टैंड में एक कार में कुछ अपराधी सवार है। पुलिस जब छापामारी की तो उसमें से कुछ लोग निकल कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने खरीद कर पकड़ा तो कार में से दो बैग बरामद हुआ। जिसमें सोना-चांदी के आभूषण मिले हैं। 

Diarch GO

पकड़ा गया संजय यादव, अजय कुमार तथा चंदन कुमार खगरिया जिला के महेशखुट का रहने वाला है। जबकि पलटू सहनी बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल का रहने वाला है। वहीं कार चालक शशिकांत कैमूर जिला का निवासी है। यह सभी ट्रेन तथा बस में भीड़ भाड़ में घुसकर आभूषण पहने हुए महिलाओं को टारगेट करता है तथा इन महिलाओं का जेवर एवं बैग काटकर उसमें से कीमती सामान चुरा लेते थे। नगर थाना की पुलिस ने यह सफलता पाई है। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार