LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime - महिलाओं के कहने पर सीएम नीतीश ने बंद की शराब, अब महिलाएं शराब तस्करी के धंधे में कर रही बड़ी कमाई

Bihar Crime - महिलाओं के कहने पर बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया गया. लेकिन अब महिलाएं ही शराब तस्करी के धंधे में उतर गई है।

Bihar Crime - महिलाओं  के कहने पर सीएम नीतीश ने बंद की शराब,

Dehri - खबर रोहतास जिला के डेहरी से हैं। जहां शराब की तस्करी में अब महिलाएं भी लग गई गई हैं। ताजा मामला डेहरी ऑन सोन के बस स्टैंड से जुड़ा हुआ है। जहां पुलिस ने 500 बोतल से अधिक अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

साथ ही एक ऑटो रिक्शा को भी जप्त किया गया है। जिस पर 160 लीटर शराब को लाद कर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि डेहरी के बस स्टैंड के पास एक ऑटो रिक्शा में शराब लोड किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई की गई तो ऑटो रिक्शा चालक प्रदीप चंद्रवंशी भागने लगा। वही ऑटो पर एक महिला अनीता देवी शराब के साथ बैठी हुई थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही भाग रहे प्रदीप चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 डेहरी के एएसपी  अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच की कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से आया था तथा कहा डिलीवर करने ले जाया जा रहा था। 

बता दें कि आजकल शराब की तस्करी में महिलाओं के भी शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। गिरफ्तार महिला जमुहार के लालबाबू चौधरी की पत्नी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार