LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

News4Nation की खबर का असर, शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी करनेवाली दुल्हने की नकली चाची गिरफ्तार, इतने रुपए भी बरामद

Looteri Dulhan - शादी के बाद फरार दुल्हन के नकली रिश्तेदारों को न्यूज4नेशन की खबर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही होटल मालिक को भी पकड़ा गया है।

News4Nation की खबर का असर, शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी करन
सासाराम में फर्जी दुल्हन के नकली रिश्तेदार गिरफ्तार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram --  खबर सासाराम से है। जहां खबर का बड़ा असर हुआ है तथा फर्जी दुल्हन के द्वारा ढाई लाख रूपए लेकर फरार हो जाने के मामले में खबर चलाये जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी चाचा बनी राज मुनि कुंवर को गिरफ्तार किया तथा उसके घर से छापामारी कर ठगी के एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए। साथ ही उसके पुत्र प्रिंस कुमार को भी पकड़ा गया है। जिसके खाते में भी पचास हजार रुपए ट्रांसफर किया गया था। वही धर्मशाला मोड पर जिस होटल में यह सब गोरखधंधा हुआ था। उसके संचालक राजेश जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। 

बता दे की मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के कैलासर के रहने वाले मोनू राज नामक युवक को शादी कराने के नाम पर दो लाख 55 हजार रुपए ठग लिया गया था तथा एक होटल के कमरे में फर्जी शादी कर दुल्हन फरार हो गई थी। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा मामले में फर्जी चाचा बनी राजमुनि कुंवर जो परसथूआ की हुआ की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसका पुत्र प्रिंस कुमार को भी पकड़ लिया गया है। जिसके पास से ठगी के एक लाख रुपए कैश मिले हैं। 

Diarch GO

होटल मालिक भी गिरफ्तार

साथ ही सासाराम के धर्मशाला मोड पर स्थित 'गंगा इन' नामक होटल के संचालक राजेश जायसवाल को भी जेल भेज दिया गया। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी है, जो तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के कैलासर के रहने वाले मोनू राज शिवहरे एक दलाल के माध्यम से ढाई लाख रुपए देकर रोहतास जिला के तिलौथू की काजल कुमारी से शादी रचाने पहुंचा। सासाराम के धर्मशाला मोड़ पर स्थित एक धर्मशाला में फर्जी पंडित ने मोनू राज की धर्मशाला के कमरे में ही शादी कर दी तथा टॉयलेट के बहाने पहले नई नवेली दुल्हन फरार हुई और उसके बाद कथित रूप से बताया गया लड़की के फर्जी चाचा, फर्जी बहन, फर्जी मामा भी ढाई लाख रूपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद रोता भी लगता दूल्हा सासाराम के नगर थाना फरियाद लेकर पहुंचा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार