LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar police - महिला थानाध्यक्ष को नौकरी से डिसमिस कराने की दी धमकी, फर्जी वरिष्ठ आईपीएस के कारनामे जान पुलिस भी हैरान, साथी बना रक्षा मंत्री का एनएसजी कमांडो

Bihar police - महिला थानाध्यक्ष को डिसमिस करने की धमकी देनेवाली आईपीएस और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Bihar police - महिला थानाध्यक्ष को नौकरी से डिसमिस कराने की

Sasaram - महिला थानाध्यक्ष को फोन पर नौकरी से डिसमिस कराने की धमकी देनेवाले वरिष्ठ आईपीएस और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी आईपीएस बनकर अपना काम कराने के लिए धमकी दे रहा था। वहीं उसका साथी खुद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कंमाडो बता  रहा था। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।

रोहतास के इंद्रपुरी थाने का मामला
 पूरा मामला रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाने से जुड़ा है। जहां बीते 6 जुलाई को  थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को एक कॉल आया। व्यक्ति ने खुद को वरीष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर थानाध्यक्ष को नौकरी से डिसमिस करने की धमकी दी थी. इस कॉल के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।घटना के बारे में एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि मामले को लेकर तत्काल टीम गठित कर दोनों अपराधियों को पकड़ा गया है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी,  उसके लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ागया है. दोनों अपराधियों की पहचान उपयोगकर्ता भोजपुर जिला के प्रदीप पांडेय और बक्सर जिला के मनीष कुमार पाण्डेय हैं।

पकड़े गए दोनों लोगों में एक खुद को एनएसजी कमांडो 515 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रक्षक और दूसरा वाला खुद को वरीय आईपीएस बता रहा था। दोनों से पूछताछ के कम में पता चला कि ये एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। इस गिरोह का काम ही है कि पुलिस पदाधिकारीयों और अन्य विभाग अध्यक्षों को संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी बन धमकी देते हुए अपने मनमाने ढंग से काम करवाते हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों किसी परिचित पर हुए केस में पैरवी करना, धमकी देना, युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर राशि लेने का काम करते है। इनके गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता चला है कि पुलिस एवं अन्य सिविल डिपार्टमेंट के अलावा ये अन्य युनिफॉर्म सर्विस के पदाधिकारी का नाम उपयोग कर लोगों को धमकाते हैं और अधिकारियों के पहचान पत्र उपयोग करते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि जा रही है।

NSIT
Nsmch

छापेमारी दल में इन्द्रपुरी थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी, पुअनि करण कुमार, विश्वनाथ सिंह, प्रदीप कुमार, सरोज कुमार, मदन कुमार भारती समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।