LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar health - रिश्तेदार की बच्ची की मौत की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे सांसद पर भड़के डॉक्टर, अब आईएमए ने पूरे मामले में दिया दखल

Bihar health - सदर अस्पताल में सांसद के रिश्तेदार की बच्ची की मौत को लेकर हुए विवाद में अब आईएमए ने भी दखल दिया है। आईएमए ने पूरे घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।

Bihar health - रिश्तेदार की बच्ची की मौत की खबर सुन सदर अस्प
बच्ची की मौत के बाद सांसद ने दिया बयान- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर रोहतास सासाराम से है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार के एक परिजन की नवजात बच्ची का सासाराम की सदर अस्पताल के एसएनसीयू में मौत हो गई थी। जिसको देखने सांसद गए हुए थे। 

इसके बाद डॉक्टर और संसद के बाद के बीच कुछ बहस हुई थी। बाद में आईएमए   की ओर से आपत्ति जाहिर करते हुए सिविल सर्जन से इस मामले की जांच करने एवं सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई। 

Diarch GO

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रोहतास जिला इकाई के द्वारा कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर समर्थकों के साथ सदर अस्पताल में जाने एवं जूता पहनकर वार्ड में चले जाने का आरोप लगाते हुए सांसद पर कार्रवाई की मांग की गई। 

सांसद  ने किया   बचाव


NSIT
Nsmch

इसके बाद सांसद भी इस मामले को गंभीरता से ले लिया है तथा कहा है कि उनके एक रिश्तेदार सुनील राम की बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद में अस्पताल गए थे। उन्होंने दावा किया कि वह वार्ड के अंदर जूता खोल कर गए हैं।  सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच हो जानी चाहिए। तभी दूध का दूध पानी का पानी हो जाय। उन्होंने कहा कि एक सांसद अपने परिजन की मौत पर अस्पताल मिलने चला गया। इसको लेकर कुछ लोगों को दिक्कत हो गई है।

दलित की बच्ची, इसलिए कोई महत्व  नहीं

सांसद ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनके परिजन के बच्चे की मौत हुई और वह अस्पताल में मृतक को देखने चले गए, तो बवाल हो गया। उन्होंने कहा कि उनके एक रिश्ते के भाई सुनील राम की नवजात बच्ची की मौत के बाद में अस्पताल गए थे।

IMA ने सीएस  को लिखा लेटर

वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रोहतास जिला के अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि उन्होंने सिविल सर्जन को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर के साथ सांसद का आमना-सामना हुआ था। वह डॉक्टर खुद बैक फुट पर चले गए हैं। अब देखना है कि कांग्रेस के सांसद मनोज राम तथा IMA के बीच उठा विवाद कहां तक जाता है।

Report - ranjan kumar