LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Sasaram News: छत्तीसगढ़ में शहीद हुए CRPF जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव , उमड़ा जनसैलाब

Sasaram News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रेशर बम विस्फोट में घायल हुए CRPF के जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर आज सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव पहुंचा।

 CRPF जवान दिलीप पासवान
छत्तीसगढ़ में शहीद हुए CRPF जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा- फोटो : Reporter

Sasaram News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रेशर बम विस्फोट में घायल हुए CRPF के जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर आज सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव पहुंचा, जहां शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव में कोहराम मच गया।

9 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हुए प्रेशर बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल दिलीप पासवान का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के जवानों द्वारा पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया।

जैसे ही दिलीप पासवान का शव गांव पहुंचा, "शहीद दिलीप अमर रहें" के नारों से गांव गूंज उठा। हजारों की संख्या में ग्रामीण अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने सड़क पर उमड़ पड़े। गांव में मातम के बीच गर्व का भाव भी स्पष्ट रूप से देखा गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी, सीआरपीएफ के डीआईजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहीद को राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी गई।

NSIT
Nsmch

दिलीप पासवान वर्ष 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उन्होंने 2012 में विवाह किया था। उनके पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। उनकी शहादत से पूरा गांव शोकग्रस्त है लेकिन उनके बलिदान पर गर्व भी महसूस कर रहा है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार