LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics - अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर!, बोले ललन सिंह – जब तक मोदी हैं, भारत पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

Bihar Politics - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथ में है।यह बात केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

Bihar Politics - अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर!, बोले ल
प्रधानमंत्री की ललन सिंह ने की तारीफ- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री तथा जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है तथा कहा है कि जब तक देश में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी हैं। देश सुरक्षित हाथों में है। देशवासी को यह पूरा विश्वास है कि जब तक प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी हैं। तब तक कोई भी भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने यह घोषणा कर दी है कि ऑपरेशन सिंदूर को बंद नहीं किया गया है। उसे फिलहाल स्थगित किया गया है। अगर किसी ने फिर भारत की और आंखों का उठा कर देखा या कोई आतंकवादी हरकत की तो पुण: ऑपरेशन सिंदूर के तहत नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। 

Diarch GO

बता दें कि आज सासाराम में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, श्रम एवं संसाधन मंत्री संतोष सिंह के अलावा विधान परिषद निवेदिता सिंह, पूर्व मंत्री विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया, राजेश्वर राज, जवाहर प्रसाद, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह आदि उपस्थित हुए। सासाराम के एक निजी हाल में इस बैठक का आयोजन किया गया। 

बता दें कि 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज में प्रस्तावित सभा की तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंत्री ललन सिंह भी शामिल हुए। 

NSIT
Nsmch

Report - ranjan singh