LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी के सामने विक्रमगंज में खूब दहाड़े सीएम नीतीश, मंच से ही कहा- जाति जनगणना पर अंड-बंड बोलते हैं ... जोड़ने लगे हाथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने विक्रमगंज में जाति जनगणना के फैसले पर केंद्र की जोरदार सराहना की. साथ ही इसे लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया.

CM Nitish
CM Nitish - फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. उन्होंने बिहार में वर्ष 2005 से हुए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया. साथ ही नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बिहार में हुए कामों को गिनाते हुए उन्होंने एनडीए के दौर में बिहार में हुए विकास और बदलाव को देश के लिए मानक बनाया. हालांकि इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसला ऐतिहासक है. वे शुरू से ही जाति गणना की मांग करते रहे हैं. अब केंद्र ने इसे मंजूरी दी है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग जाति जनगणना पर अंड बंड बोलते थे. 


इस दौरान सीएम नीतीश ने बिहार में विकास के लिए केंद्र से लगातार मिले सहयोग के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने मौजूद जनसमूह को अपनी जगह खड़े होकर हाथ उठाकर पीएम मोदी का आभार जताने की अपील की. हजारों के भीड़ ने एक साथ हाथ उठाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. वहीं पीएम मोदी भी इस स्वागत से अभिभूत दिखे. वे अपनी जगह पर खड़े होकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते दिखे. 

Diarch GO


इसके पहले क्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक दूसरे के साथ काफी गर्मजोशी से चर्चा करते रहे. यहां तक कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथ जोड़कर अभिवादन करते रहे. दोनों में कुछ मुद्दों को लेकर लगातार बात होते रही. इसके पहले सभास्थल में एक खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे. उनके आगमन पर बड़ी संख्या में मौजदू लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया. उनके लिए जोरदार नारे लगाए. पीएम मोदी बिहारवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे।



पीएम देंगे 48500 करोड़ की सौगात 

प्रधानमंत्री इस दौरे में राज्य को 48,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें कई परियोजनाओं का शिलान्यास और कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बिक्रमगंज में 444 एकड़ क्षेत्रफल में विशाल और आकर्षक पंडाल व मंच तैयार किया गया है। जहां से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, उनके स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से कोलकाता और पटना से फूल मंगवाए गए हैं। गुरुवार को मालाकारों ने पुष्पमालाओं का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा दिया था।

NSIT
Nsmch