LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: नाव चली शहर की सड़कों पर, सासाराम की बरसात ने बयां किया सिस्टम का सड़ा हाल

Bihar News:पहली ही बरसात में सड़कों पर जल-जमाव ऐसा हुआ कि बच्चे उसी पानी में नाव चला रहे हैं। ...

Boats ply on the city streets Sasaram
सासाराम की बरसात ने बयां किया सिस्टम का सड़ा हाल- फोटो : reporter

Bihar News: सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले स्थित प्रेमचंद पथ से आई तस्वीरों ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। पहली ही बरसात में यहां की सड़कों पर जल-जमाव ऐसा हुआ कि बच्चे उसी पानी में नाव चला रहे हैं। यह दृश्य जितना मासूमियत भरा लगता है, उतना ही गहरा और कटाक्षपूर्ण भी है। दरअसल, यह दृश्य सिर्फ बारिश का नहीं, बल्कि व्यवस्था के सड़ जाने का प्रमाण है।

गौरक्षणी इलाके की यह सड़क वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही है। हर साल मानसून आते ही यहां की गलियों में जलभराव आम बात हो जाती है। इस बार भी हालात वही रहे—घंटे भर की बारिश में गाड़ियाँ आधी डूब गईं और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। मगर इस बार तस्वीर कुछ अलग थी—छोटे-छोटे बच्चे प्लास्टिक की नाव बनाकर उसी गंदे पानी में बोटिंग करने लगे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी, पर शहर की बदहाली पर यह दृश्य एक सन्नाटा छोड़ गया।

बच्चों ने कहा कि जिस सड़क पर रोज़ गाड़ियाँ दौड़ती थीं, आज वहाँ नाव तैर रही है—यह मज़ेदार भी है और दुखद भी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर बार चुनावी वादे किए जाते हैं, लेकिन बरसात आते ही वे वादे बह जाते हैं।

NSIT
Nsmch

यह दृश्य न केवल शहर की बुनियादी सुविधाओं की दुर्दशा को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रशासनिक लापरवाही किस हद तक लोगों के जीवन पर असर डालती है। नाव चलाना बच्चों का खेल हो सकता है, मगर यह उस शासन व्यवस्था की विफलता की प्रतीक बन गई है, जो नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं तक देने में असमर्थ है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार