LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News - पहलगाम हमले में मारे गए बिहार के आईबी अफसर के परिवार को उम्मीद, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बदला

Bihar News - पहलगाम हमले में मारे गए बिहार के आईबी अफसर के प
मारे गए आईबी अफसर का परिवार से मिले पूर्व विधायक- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार में आकर आतंकियों पर कड़ी करवाई के आश्वासन के बाद आतंकियों की गोली से मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन के परिवार के लोगों में आशा की किरण जगी है तथा उन्हें विश्वास हुआ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीष रंजन के हत्या का जरूर बदला लेंगे। 

अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

बता दें किमनीष रंजन के पैतृक गांव रोहतास जिला के करगहर प्रखंड के अरुही में मातमपुर्सी के लिए आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। लेकिन परिजन पूरी तरह से हताश एवं मायूस है। ज्यादातर लोग उनके दाह संस्कार में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के झालदा चले गए हैं। जहां कल मनीष रंजन का हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया। 

पैतृक गांव में उनके घर पर जो लोग हैं, उन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश दिए जाने के बाद आशा की किरण जगी है कि कहीं न कहीं उन लोगों को न्याय जरूर मिलेगी। 

परिजन कहते हैं कि आतंकी तथा आतंकियों को पनाह देने वालों को मुकम्मल कार्रवाई की आवश्यकता है। परिजनों से मिलने आए भाजपा नेता पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि अब आतंकियों पर अंतिम कार्रवाई करने का समय आ गया। उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाना चाहिए।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar