LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Family died in accident - बिहार में हुआ दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आकर ससुराल जा रहे दंपती और उनके बच्चों की मौत

Family died in accident - पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक को सामने से आ रही बस ने रौंद दिया। हादसें युवक सहित उसके पूरे परिवार की मौत हो गई।

Family died in accident - बिहार में हुआ दर्दनाक हादसा, बस की
सड़क हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार- फोटो : रंजन राजपूत

Sasaram - रोहतास जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ये सड़क हादसे जिले के काराकाट और चेनारी थाना क्षेत्रों में हुए।

 काराकाट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत 

पहली और सबसे दर्दनाक घटना काराकाट थाना क्षेत्र के इटवा बाल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 120 पर घटी। बताया गया कि करगहर प्रखंड के लड़ुई गांव निवासी रमेश साह अपनी पत्नी कंचन देवी, पुत्री अराधना कुमारी और पुत्र आर्यन कुमार के साथ बाइक से करूप स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि रमेश साह, उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आर्यन को तत्काल बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस एक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य उजड़ गए, जिससे इलाके में मातम पसर गया।

NSIT
Nsmch

 सड़क जाम कर जताया आक्रोश 

दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर जुट गए और आक्रोश में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे विक्रमगंज-डेहरी रोड दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर काराकाट थाना अध्यक्ष भागीरथ कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 चेनारी में ऑटो पलटने से महिला की मौत 

दूसरी घटना चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर हुई, जहां एक अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार 32 वर्षीय महिला आरती कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मृतका की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना अंतर्गत पियां गांव निवासी प्रयागराज की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। चेनारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 प्रशासन पर उठे सवाल 

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सवाल किए हैं कि आखिर यातायात व्यवस्था और सड़कों पर वाहनों की गति पर लगाम क्यों नहीं लगाई जा रही है। लोगों ने दुर्घटनास्थलों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Report - ranjan rajput