Bihar politics - बिहार प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, कृष्णा अल्लावरु और नए प्रदेश अध्यक्ष पर जाति विशेष को टारगेट करने का लगाया आरोप

Bihar politics - बिहार कांग्रेस में नए नेतृत्व के आने के बाद अब टीम में बदलाव किया जा रहा है। जिसको लेकर पार्टी के पुराने नेताओं की नाराजगी बढ़ गई है और अब धीरे धीरे इन नेताओं ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है। जिसकी शुरूआत एक बड़े नेता ने की

bihar congress, kanhaiya singh, rohtas congress
कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी- फोटो : RANJAN KUMAR

Patna  - बिहार कांग्रेस में नए प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद पार्टी के पुराने नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। नए अध्यक्ष अपने तरीके से टीम बनाना चाह रहे हैं. जिसको लेकर जिलों में बदलाव शुरू कर दिया गया है। इसके पार्टी में अब घमासान शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत रोहतास जिले से हुई है। जहां जिलाध्यक्ष के पद से हटाए जाने से नाराज होकर कन्हैया सिंह ने पार्टी को ही छोड़ने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नई टीम पर एक जाति को टारगेट करने का आरोप लगाया है। 

बता दें कि प्रदेश नेतृत्व में अमरेंद्र कुमार पांडे को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। जैसे ही यह सूचना पुराने जिलाध्यक्ष को लगी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस छोड़ने का आह्वान कर दिया है तथा कहा है कि एक जाति विशेष का होने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया गया है। 

Diarch GO

राजपूत समाज को कांग्रेस से दूर रहने को कहा

कन्हैया सिंह ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। साथ ही राजपूत समाज को कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजपूत जाति से होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया है। 

सासाराम सीट जीतने में निभाई बड़ी भूमिका

बता दें कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह को हटाकर रोहतास के नया जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे को बनाया है। जिसके बाद रोहतास जिला कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया। कन्हैया सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सासाराम में लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाई। लेकिन फिर भी कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार तथा करगहर के विधायक संतोष मिश्रा ने मिलकर उन्हें पद से हटाया है।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar