LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : महिलाओं को खड़ा करके नचाया और कहा RJD के माल हिए रे... बिहार की नारी शक्ति ने सिखाया सबक, तेजस्वी पर जमकर बरसे भगवान सिंह कुशवाहा

Bihar News : जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. कहा की महिलाओं को खड़ा करके नचाया और RJD के माल हिए रे कहा. तभी नारी शक्ति ने सबक सिखाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : महिलाओं को खड़ा करके नचाया और कहा RJD के माल हिए
तेजस्वी पर तंज - फोटो : RANJAN

SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। सासाराम पहुंचे जदयू के कद्दावर नेता और जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने तमाम राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं और सहयोगी दलों के असंतुष्ट विधायकों पर भी तीखे प्रहार किए हैं।

नीतीश ही रहेंगे सीएम, अटकलें सिर्फ जुबानी जमा-खर्च

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह चर्चाएं जोरों पर थीं कि खरमास बीतते ही राज्य की सत्ता में कोई बड़ा बदलाव या 'खेला' हो सकता है। इन चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सब केवल लोगों की जुबान पर है, भीतर कुछ नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे। उनके अनुसार, जिन्हें राजनीति का 'ककहरा' भी मालूम नहीं, वही इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रस्तावित प्रदेशव्यापी यात्राओं पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही टिप्पणियों का भी विधायक ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी यात्रा पर निकलते हैं, तो वे पिकनिक मनाने नहीं, बल्कि जनता के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जाते हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य नेताओं की तरह नीतीश कुमार विदेश दौरों पर पिकनिक नहीं मनाते, बल्कि धरातल पर काम पूरा करने के लिए जनता के बीच रहते हैं।

कांग्रेस और अन्य दलों में सेंधमारी की चर्चा

विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस के विधायकों के जदयू के संपर्क में होने की खबरों पर कुशवाहा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और अभी कोई चुनाव भी नजदीक नहीं है, इसलिए उनके विधायक कहीं नहीं जा रहे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि कोई विधायक विकास के रास्ते पर चलने के लिए जदयू के साथ आना चाहता है, तो उसका स्वागत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी फिलहाल किसी को जबरन तोड़ने का प्रयास नहीं कर रही है।

आरसीपी सिंह की वापसी और उपेंद्र कुशवाहा पर तंज

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में घर वापसी की चर्चाओं पर विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी बातें चलती रहती हैं। उन्होंने आरसीपी सिंह के उस समय के फैसलों की याद दिलाई जब जदयू की सीटें कम थीं। इसके अलावा, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (आरएलएम) में मची अंदरूनी कलह और उनके विधायकों के बागी होने की खबरों पर कहा कि कुशवाहा जी को अपने नेताओं को अनुशासन में रखना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि आरएलएम के भीतर ही उनके नेता उनसे संतुष्ट नहीं हैं। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर आरजेडी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को सम्मान देने वाला एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं को 'माल' के दृष्टिकोण से देखते हैं, उन्हें जनता शून्य पर आउट कर देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले ही जो लोग इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, जनता उनसे डरी हुई है।

NSIT
Nsmch

सदन में दिए गए बयानों का किया बचाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में दिए गए विवादास्पद बयानों पर हो रही आलोचनाओं का बचाव करते हुए कुशवाहा ने कहा कि उनके बोलने का अपना अंदाज है और उसे गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने तर्क दिया कि मुख्यमंत्री ने जो भी बातें कहीं, वे व्यावहारिक सत्य हैं और इसे किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने जो किया है, वह देश का कोई अन्य नेता नहीं कर सका। जदयू विधायक ने राज्य की तरक्की के लिए नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रगति की चिंता केवल इन्हीं दो नेताओं को है। विपक्षी दलों के पास न कोई विजन है और न ही कोई मुद्दा। वे केवल 'वोट की चोरी' जैसे निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के काम पर अपनी मुहर लगाई है और आगे भी विकास का यह सफर जारी रहेगा।

सोनू की रिपोर्ट