Sasaram news: रोहतास के चंदतन पहाड़ी पर मजार के महज 500 मीटर दूर महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास जिले के सासाराम में चंदतन पहाड़ी पर महिला का कंकाल मिला, पुलिस जांच में जुटी। इलाका अपराधियों के लिए बन गया है सेफ जोन।

Sasaram news: रोहतास के चंदतन पहाड़ी पर मजार के महज 500 मीटर
Sasaram news- फोटो : social media

Bihar Sasaram Woman Skelton: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में स्थित चंदतन शहीद पहाड़ी से महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह कंकाल पहाड़ी पर स्थित मजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला, जहां आमतौर पर सैकड़ों लोग भ्रमण और दर्शन के लिए प्रतिदिन आते हैं।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। कंकाल की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु लगभग 20-25 दिन पहले हुई होगी। उसके शरीर पर ब्लू समीज और सलवार के चिथड़े बचे हुए थे, जिससे अनुमान है कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी।

Diarch GO

चंदतन पहाड़ी: अपराधियों के लिए बना 'सेफ जोन'

यह घटना कोई पहली नहीं है। चंदतन शहीद पहाड़ी पिछले कई वर्षों से अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस इलाके में पुलिस गश्ती बेहद सीमित है। हालांकि, वहां एक टीओपी (Temporary Outpost Police) की स्थापना हुई है, लेकिन उसका प्रभाव जमीन पर दिखाई नहीं देता।इससे पहले भी इस पहाड़ी परतीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना हो चुकी है।कई बार शव और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं।

पहाड़ी की भौगोलिक स्थिति और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों (मुफस्सिल थाना और नगर थाना) की वजह से पुलिस के बीच समन्वय की कमी देखी जाती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाइक गश्ती दल कभी-कभार ही नजर आता है, जिससे अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

NSIT
Nsmch

शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को सदर अस्पताल, सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला पहाड़ी पर कैसे पहुंची?क्या वह किसी के साथ आई थी या उसका अपहरण कर यहां लाया गया?उसकी हत्या की गई या हादसा हुआ?

स्थानीय लोगों का आक्रोश और पुलिस पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर चंदतन पहाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने कहा कि यहां लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है।कई गंभीर घटनाओं के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता बनी हुई है।सीमावर्ती थाना क्षेत्र होने के कारण गश्ती और कार्रवाई में लचरपन दिखता है।लोगों ने प्रशासन से इलाके में स्थायी पुलिस चौकी, नियमित गश्ती और CCTV निगरानी की मांग की है।

अपराधियों के ठिकाने में तब्दील 

चंदतन शहीद पहाड़ी जैसी ऐतिहासिक और श्रद्धा स्थल को अपराधियों के ठिकाने में तब्दील होते देखना बेहद दुखद है। महिला का कंकाल मिलना एक गंभीर अपराध या लापरवाही का संकेत है, जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। प्रशासन और पुलिस को त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।