LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

मेडिकल स्टोर से चल रहा था नशे का धंधा, छापेमारी में एनडीपीएस श्रेणी के हजारों नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित एनडीपीएस इंजेक्शन और दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है

मेडिकल स्टोर से चल रहा था  नशे का धंधा, छापेमारी में एनडीपीए

Sasaram -  बिहार के रोहतास जिले की बिक्रमगंज पुलिस ने 'सूखा नशा' और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिक्रमगंज, दावत और सासाराम में छापेमारी कर एनडीपीएस श्रेणी के हजारों नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

नशे के खिलाफ पुलिस का 'स्पेशल ऑपरेशन'

रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले काफी समय से युवाओं द्वारा नशे के लिए जहरीली दवाओं और इंजेक्शन के इस्तेमाल की सूचना मिल रही थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य इस गिरोह का भंडाफोड़ करना था. इसी क्रम में पुलिस ने जाल बिछाकर तीन प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की.

बिक्रमगंज से सासाराम तक छापेमारी और गिरफ्तारियां

पुलिस ने पहली कार्रवाई बिक्रमगंज थाना क्षेत्र केधारूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास की, जहां से सुनील सिंह को नशीली सुई और वाइल (Vial) बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. सुनील सिंह की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने सासाराम में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और सत्यम आनंद को गिरफ्तार किया. इसके बाद तीसरी कार्रवाई दावत थाना क्षेत्र केमलिया बाग में की गई, जहां सेर जनीश कुमारको गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गईं.

बरामद नशीली दवाओं का जखीरा

पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद सामग्री का विवरण इस प्रकार है:

  • सुनील सिंह के पास से: 2ml विप्रो नॉर्फेन (90 पीस), डाइक्लोफिनेक सोडियम (60 पीस), और एविल (70 पीस) इंजेक्शन.
  • सत्यम आनंद के पास से:डाइक्लोफिनेक इंजेक्शन (690 पीस) और एविल के 1470 पीस इंजेक्शन.
  • रजनीश कुमार (दावत) के पास से:विप्रो नॉर्फेन (29 पीस), डाइक्लोफिनेक सोडियम (880 पीस), और एविल के 260 पीस इंजेक्शन बरामद हुए.

NSIT
Nsmch


एएसपी की चेतावनी: स्वास्थ्य के लिए घातक है यह नशा


बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्टके तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़ी गई कुछ दवाएं 'ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट' के तहत आती हैं, जिनका अवैध रूप से बेचना अपराध है. एएसपी ने स्थानीय लोगों और युवाओं से अपील की कि वे ऐसे नशीले इंजेक्शनों से दूर रहें, क्योंकि एक ही सुई का कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने सेसंक्रमित बीमारियों (जैसे HIV/Hepatitis) के फैलने का गंभीर खतरा रहता है.

रिपोर्ट - रंजन कुमार