LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar news - कटहल से भरे पिकअप में मिला यह कीमती सामान, पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई, जानें पूरा मामला

Bihar news - ओडिशा से आ रही कटहल से भरे पिकअप को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में लगभग 50 लाख की कीमती सामान था, जिसे अब जब्त कर लिया गया है।

Bihar news - कटहल से भरे पिकअप में मिला यह कीमती सामान, पुलि
जब्त गांजे के साथ एसपी रोशन कुमार- फोटो : रंजन कुमार

Dehri - खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के पाली रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने एक कटहल लदे पिकअप वैन को जब्त किया है। बाद में उस पिकअप को थाने लेकर पहुंच गई। इस दौरान पिकअप में मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि पिकअप में कटहल की सब्जियों के बीच छिपाकर गांजा को रखा गया था। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो उससे 2 क्विंटल 75 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख रुपए से अधिक है। यह सभी गाजा 11 अलग-अलग बोरी में पैक कर लाया जा रहा था।

ओडिशा से सासाराम ले जा रहे थे खेप

 रोहतास पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए दो तस्कर सनोज कुमार सिंह तथा सत्यम राय को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सत्यम राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के जमानिया का रहने वाला है। जबकि सनोज कुमार रोहतास के कोचस का निवासी है। यह लोग ओडिशा से गाजा का खेप लेकर सासाराम जा रहे थे।

50 लाख अनुमानित कीमत

इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कटहल लगा पिकअप वैन को जब्त कर लिया और उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।  रोहतास के एसपी ने पकड़े गए गांजा का अनुमानित मूल्य 50 लाख से अधिक बताया है। पुलिस इसे बहुत बड़ी सफलता मान रही है। 

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar