LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

रोहतास में मारुति शोरूम में भीषण चोरी, लाखों की नकदी और चांदी के सिक्के ले उड़े चोर! एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

रोहतास में चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. जिले के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में एक मारुति शोरूम को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया

Maruti showroom in Rohtas
Maruti showroom in Rohtas- फोटो : news4nation

Bihar News : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर स्थित मारुति शोरूम को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। नकाबपोश चोर शोरूम के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और मालिक के चेंबर की खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर उसमें प्रवेश कर गए। 

चोरों ने चेंबर में रखे अलमारी से करीब ₹2 लाख नकद, टेबल ड्रॉअर में रखी नगदी और चांदी के सिक्के, साथ ही अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शोरूम के मालिक अभिषेक कुमार ने बताया कि चोरों ने फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर तक जाकर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शोरूम के सभी कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से रोहतास जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग के बावजूद चोर इस तरह की वारदात को अंजाम कैसे दे पा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट