LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Politics - बाबा साहेब की जिस प्रतिमा का सम्राट चौधरी ने किया अनावरण, उसे कांग्रेस ने दूध से धोया, कहा – डिप्टी सीएम के छूने से हुई अपवित्र

Bihar Politics - दो दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम ने बाबा अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। आज कांग्रेस ने उसे अपवित्र बताकर उसे दूध से धोकर पवित्र किया. पार्टी ने कहा कि डिप्टी सीएम के छूने से वह अशुद्ध हो गया था।

Bihar Politics - बाबा साहेब की जिस प्रतिमा का सम्राट चौधरी न
कांग्रेस ने दूध से धोया अंबेडकर की प्रतिमा- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। सासाराम के शिव सागर में कल प्रखंड परिसर में बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा का बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अनावरण किया था। आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के उसे प्रतिमा को दूध से धोया तथा कहा कि यह प्रतिमा अपवित्र हो गई है। 

बाबा साहेब के सगे नहीं हो सकते भाजपा के लोग

भाजपा तथा आरएसएस वाले बाबा साहब की प्रतिमा कबसे लगाने लगे। इसका आशय है, ऐसे में उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा को गाय के शुद्ध दूध से धोकर उसे पवित्र करने की कोशिश की है। RSS तथा भाजपा वाले कभी भी हमारे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सगे नहीं हो सकते हैं।

 इस संबंध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवसागर के प्रखंड परिषद में पहुंचकर प्रतिमा को शुद्ध गाय की दूध से धोने का काम किया है। ताकि भाजपा के लोगों के द्वारा चुने पर जो प्रतिमा पवित्र हो गई थी। उसे हम लोगों ने पवित्र करने का काम किया है।

जनता देगी  जवाब

वहीं इस संबंध में चेनारी के भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता है। यह छुआछूत की मानसिकता है और जनता इसका जवाब देगी। वैसे दूध से धोकर कांग्रेस के लोगों ने अच्छा ही किया है। लेकिन अगर यह कहा है कि भाजपा के लोगों के द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा को छूने से प्रतिमा आप पवित्र हो गई है तो इसका भी खंडन करते हैं। मुरारी प्रसाद गौतम ने इसे कांग्रेस की छुआछूत की मानसिकता कर दिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट -रंजन कुमार