LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Road Accident: ट्रक से टकराकर ऑल्टो ने मारी 10 पलटी, सवार बाल-बाल बचे, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल

Bihar Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ऑल्टो कार चलती ट्रक से टकराने के बाद करीब 10 बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा पलटी।...

Bihar Road Accident
ट्रक से टकराकर ऑल्टो ने मारी 10 पलटी- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ऑल्टो कार चलती ट्रक से टकराने के बाद करीब 10 बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा पलटी। इस भीषण दुर्घटना में ऑल्टो कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह पूरा वाक्य सड़क किनारे स्थित एक लाइन होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है।

खौफनाक मंजर: 10 पलटी खाकर पलटी कार

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक ऑल्टो कार ट्रक के बगल से गुज़र रही थी कि अचानक उससे टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क पर 9 से 10 बार पलटी मारती हुई सड़क किनारे जा गिरी। मंज़र इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। हालांकि, चमत्कारिक रूप से कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, यह किसी बड़े संयोग से कम नहीं था।

वाराणसी जा रहे थे कार सवार, स्थानीय लोगों ने की मदद

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में सवार लोग वाराणसी की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी भयानक टक्कर और पलटी मारने के बावजूद कार को भी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा था। प्राथमिक उपचार के बाद, कार में सवार सभी लोग उसी क्षतिग्रस्त कार से वाराणसी की ओर आगे बढ़ गए।

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और इसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित हैं कि आखिर कैसे इस तरह के भीषण हादसे में भी सभी लोग सुरक्षित बच गए।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि घायलों को छुट्टी मिलने के बाद कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

रिपोर्ट- रंजन कुमार