LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

सारण में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत संग्रामपुर गांव में दो पक्षों की मारपीट रोकने गई पुलिस पर हमला। महिला पुलिसकर्मी समेत 5 घायल, पुलिस जांच में जुटी।

saran taraiya police attacked five cops injured
दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 सिपाही घायल- फोटो : Reporter

बिहार के सारण (छपरा) जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हिंसक हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुल पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी तरैया थाना पुलिस

 जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर गांव में दो स्थानीय पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो रही थी। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद तरैया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल जब दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रहा था, तभी उपद्रवियों ने एकजुट होकर अचानक पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

हमले में महिला पुलिसकर्मी के कंधे में आई गंभीर चोट 

NSIT
Nsmch

इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों में तरैया थाने की महिला सिपाही किरण कुमारी, चुनचुन कुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमला इतना अचानक हुआ कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिसमें महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी के कंधे में गंभीर चोट आई है।

दो पक्षों के लोग भी मारपीट में हुए घायल

 पुलिस टीम पर हुए हमले के अलावा दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट में भी कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में बिंदु देवी (पति- संतोष साह), मुकेश्वरी देवी (पति- जमुना राय), नितेश कुमार (पिता- वीरेंद्र राय) और विकास कुमार (पिता- वीरेंद्र राय) शामिल हैं, जो संग्रामपुर गांव के ही निवासी हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, उपद्रवियों की तलाश जारी

तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संग्रामपुर में दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना पर पुलिस बल भेजा गया था, जहां पुलिस टीम पर हमला किया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान, दर्ज होगी FIR

फिलहाल संग्रामपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और कानून को हाथ में लेने वाले तथा पुलिस टीम पर हमला करने में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट